भूकंप के झटके से चिकित्सक व कर्मी दहशत में
त्रिवेणीगंज : लगातार लग रहे भूकंप के झटके से ना सिर्फ अनुमंडल क्षेत्र के लोग दहशत में है, बल्कि मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी भी दहशत के साये में जीने को मजबूर है. वजह है रेफरल अस्पताल के भवन की जर्जर स्थिति. जिसके कारण यहां पर कार्यरत कर्मी काफी खौफजदा हैं. सोमवार […]
त्रिवेणीगंज : लगातार लग रहे भूकंप के झटके से ना सिर्फ अनुमंडल क्षेत्र के लोग दहशत में है, बल्कि मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी भी दहशत के साये में जीने को मजबूर है. वजह है रेफरल अस्पताल के भवन की जर्जर स्थिति. जिसके कारण यहां पर कार्यरत कर्मी काफी खौफजदा हैं. सोमवार की अहले सुबह एक फिर आये भूकंप ने इस अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व कर्मियों को दहशत में डाल दिया है.
ज्ञात हो कि इस अस्पताल के जर्जर भवन में चल रही चिकित्सा व्यवस्था को लेकर यहां के डॉक्टरों द्वारा कई बार विभाग को लिखा गया है. बावजूद इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










