गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटा प्रशासन
सुपौल : गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जिले में प्रारंभ कर दी गयी है. इस बाबत सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में बैठक का आयोजन किया गया. अपर समाहर्ता अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. सर्व सम्मति से […]
सुपौल : गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जिले में प्रारंभ कर दी गयी है. इस बाबत सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में बैठक का आयोजन किया गया. अपर समाहर्ता अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.
सर्व सम्मति से लिये गये निर्णय के मुताबिक 26 जनवरी को मुख्य समारोह स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा. जहां राज्य सरकार द्वारा अधिकृत सरकार के प्रतिनिधि द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. समारोह में सशस्त्र पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट गार्ड व विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा परेड के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी. मौके पर विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली जायेगी. परेड के लिए टीम का चयन सदर एसडीओ, एसडीपीओ, परिचारी प्रवर एवं एनसीसी ऑफिसर प्रो राजेंद्र झा द्वारा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










