विधायक द्वय ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढ़ाढ़स
विधायक द्वय ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढ़ाढ़स फोटो-16,कैप्सन- मृतक के परिजन से मिलते विधायक द्वय प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज पुलिस की हिरासत में हुई प्रमोद की मौत की घटना के बाद स्थानीय विधायक वीणा भारती एवं पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव मछहा पहुंचे. मौके पर विधायक द्वय […]
विधायक द्वय ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढ़ाढ़स फोटो-16,कैप्सन- मृतक के परिजन से मिलते विधायक द्वय प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज पुलिस की हिरासत में हुई प्रमोद की मौत की घटना के बाद स्थानीय विधायक वीणा भारती एवं पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव मछहा पहुंचे. मौके पर विधायक द्वय ने पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया. इस दौरान मृतक की विधवा अनिला देवी को दोनों विधायकों ने आर्थिक मदद भी प्रदान किया. विधायक श्रीमती भारती एवं श्री यादव ने घटना को अमानवीय कृत बताते हुए पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की. मौके पर उन्होंने घटना की पूरी जानकारी भी ली. मृतक के पुत्र ज्योतिष कुमार , सिके न सरदार व ओम प्रकाश पुलिस के गैर कानूनी रवैये व मृतक की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट आदि के संबंध में बताया. विधायक द्वय ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने तथा सरकार से 10 लाख रुपये मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर जितेंद्र कुमार अरविंद, सज्जन कुमार संत, ब्रह्मानंद दीक्षित, कारी प्रसाद यादव, जगदीश प्रसाद यादव, मुखिया सिकंदर रजक, इंद्र देव यादव, संजय कुमार रंजन, अनिल कुमार चौधरी , संजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










