जख्मी कार्यकर्ता के घर पहुंचे भाजपा नेता
जख्मी कार्यकर्ता के घर पहुंचे भाजपा नेता सरायगढ़. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड के वैसा गांव पहुंच कर शनिवार की देर संध्या गोली कांड में जख्मी पार्टी कार्यकर्ता मुकेश कुमार के परिजनों से मिल कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया. मौके पर पिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर व पूर्व सांसद […]
जख्मी कार्यकर्ता के घर पहुंचे भाजपा नेता सरायगढ़. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड के वैसा गांव पहुंच कर शनिवार की देर संध्या गोली कांड में जख्मी पार्टी कार्यकर्ता मुकेश कुमार के परिजनों से मिल कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया. मौके पर पिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर व पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने घटना की निंदा करते हुए इसे पुलिस प्रशासन की शिथिलता का नतीजा बताया. उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते कहा कि घटना की जानकारी प्रदेश कार्यालय को दी जायेगी.साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस पर दबाव बनाया जायेगा. इस अवसर पर राम कुमार राय, विजय कुमार सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










