ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जख्मी
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जख्मी निर्मली. अनुमंडलीय अस्पताल के समीप निर्मली-कुनौली पथ पर एक ट्रक ने सोमवार को 28 वर्षीय बाइक सवार को ठोकर मार कर जख्मी कर दिया. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पीएचसी में भरती कराया. चिकित्सकों ने जख्मी की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर […]
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जख्मी निर्मली. अनुमंडलीय अस्पताल के समीप निर्मली-कुनौली पथ पर एक ट्रक ने सोमवार को 28 वर्षीय बाइक सवार को ठोकर मार कर जख्मी कर दिया. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पीएचसी में भरती कराया. चिकित्सकों ने जख्मी की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर बाहर रेफर किया है. पीएचसी प्रभारी डा रामप्रसाद मेहता ने बताया कि युवक मधुबनी जिले के लौकही थाना स्थित भवानी पुर गांव के हैं. जो शिव नारायण मंडल का पुत्र विजय कुमार बताया जा रहा है, बाइक सवार को ठोकर मारने के उपरांत चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










