घटिया एमडीएम परोसे जाने के विरोध में छात्रों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

घटिया एमडीएम परोसे जाने के विरोध में छात्रों ने किया सड़क जाम – प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध की नारेबाजी-शिक्षकों पर पठन-पाठन में अभिरुचि नहीं लेने का लगाया आरोप-जाम के कारण एसएच 91 पर एक घंटे तक बाधित रहा आवागमनफोटो-8कैप्सन- सड़क जाम कर प्रदर्शन करते छात्रप्रतिनिधि, छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन

घटिया एमडीएम परोसे जाने के विरोध में छात्रों ने किया सड़क जाम – प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध की नारेबाजी-शिक्षकों पर पठन-पाठन में अभिरुचि नहीं लेने का लगाया आरोप-जाम के कारण एसएच 91 पर एक घंटे तक बाधित रहा आवागमनफोटो-8कैप्सन- सड़क जाम कर प्रदर्शन करते छात्रप्रतिनिधि, छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय करहवाना के दर्जनों छात्रों ने सोमवार को घटिया एमडीएम तथा पठन पाठन की लचर व्यवस्था के विरोध में प्रखंड कार्यालय के सामने एसएच 91 को तकरीबन एक घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी करते हुए बीच सड़क पर आगजनी कर आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया. भोजन की थाली लिए प्रदर्शन में शामिल छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर था.जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पर अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बलों के साथ पहुंचे और छात्रों को समझा कर जाम समाप्त कराया. विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा आठ के छात्र अनिल कुमार अरविंद, कुमार मुकेश, रीतेश कुमार, वर्ग सात के सतीश कुमार, वर्ग छह के नीतीश कुमार, वर्ग पांच के दीपक कुमार, वर्ग चार के राहुल कुमार आदि ने बताया कि एमडीएम में मेनू का पालन नहीं किया जाता है और सप्ताह में मात्र पांच दिन ही छात्रों को एमडीएम परोसा जाता है. एमडीएम का नियमित रूप से संचालन एवं भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने की बार-बार मांग किये जाने के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है. छात्रों ने बताया कि विद्यालय में पठन पाठन की व्यवस्था पूरी तरह चौपट है. पदस्थापित आठ शिक्षकों में मात्र एक शिक्षक मनोज कुमार ही नियमित रूप से समय पर विद्यालय आते हैं. प्रधानाध्यापिका सहित शेष सभी शिक्षक अनियमित रूप से विद्यालय आते हैं जो पठन-पाठन में अभिरुचि नहीं लेते हैं. छात्रों ने बताया कि अभी तक पुस्तक का वितरण नहीं हो पाया है. शिकायत सुनने के बाद तत्काल ही थानाध्यक्ष श्री मिश्र व प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक रामविलास राम विद्यालय पहुंचे तथा मामले की जानकारी प्राप्त किया.इस बाबत पूछने पर पर थानाध्यक्ष ने बताया कि बीडीओ व बीइओ मुख्यालय से बाहर हैं.उनके आने पर छात्रों को लिखित शिकायत करने हेतु कहा गया है.बताया कि दोषी शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन