तरंग प्रतियोगिता के तहत बाल मेला का आयोजन
तरंग प्रतियोगिता के तहत बाल मेला का आयोजन फोटो- 7 कैप्सन – बाल मेलाप्रतिनिधि, किसनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय कुमरगंज संकुल संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग कार्यक्रम के तहत बाल मेला का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन विद्यालय प्रधान गिरिधर कुमार व समन्वयक सोनू कुमार […]
तरंग प्रतियोगिता के तहत बाल मेला का आयोजन फोटो- 7 कैप्सन – बाल मेलाप्रतिनिधि, किसनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय कुमरगंज संकुल संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग कार्यक्रम के तहत बाल मेला का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन विद्यालय प्रधान गिरिधर कुमार व समन्वयक सोनू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस आयोजन में संकुल क्षेत्र के 19 विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया. जहां मेला के संयोजक सह विद्यालय प्रधान श्री कुमार के नेतृत्व में छात्रों के बीच कबड्डी, बॉलीवॉल, क्विज, सुगम संगीत, दौड़, ऊंची व लंबी कूद, पेंटिंग, वर्ग प्रतियोगिता, कविता लेखन, अनुच्छेद लेखन सहित अन्य प्रतियोगिता कराया गया.नौ में से पांच संकुल पर हुआ आयोजन मालूम हो कि तरंग कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ संकुलों पर कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना था. जहां पांच संकुल पर ही बाल मेला का आयोजन किया गया है. इस बाबत पूछे जाने पर बीईओ राम चंद्र यादव ने बताया कि पांच सीआरसी पर मेला का आयोजन कराया गया है. शेष चार संकुल पर कार्यक्रम होना बांकी है. श्री यादव ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अंदौली, कुमरगंज, मौजहा, चौहट्टा व कदमाहा सीआसी केंद्र पर मेला का आयोजन कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










