ऑल इंडिया आरटीसी कैंप का कमान संभालेंगी एनसीसी आफिसर नीतू सिंह
ऑल इंडिया आरटीसी कैंप का कमान संभालेंगी एनसीसी आफिसर नीतू सिंह देश भर के सभी राज्यों से चयनित सीनियर गर्ल्स कैडेट हिस्सा लेंगे प्रतिनिधि, सुपौल एनसीसी महानिदेशालय के तत्वावधान में आगामी छह जनवरी से उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया आरसीटी कैंप का कमान बिहार – झारखंड एनसीसी निदेशालय पटना के कंटिजेंट कमांडर सह […]
ऑल इंडिया आरटीसी कैंप का कमान संभालेंगी एनसीसी आफिसर नीतू सिंह देश भर के सभी राज्यों से चयनित सीनियर गर्ल्स कैडेट हिस्सा लेंगे प्रतिनिधि, सुपौल एनसीसी महानिदेशालय के तत्वावधान में आगामी छह जनवरी से उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया आरसीटी कैंप का कमान बिहार – झारखंड एनसीसी निदेशालय पटना के कंटिजेंट कमांडर सह चार बिहार गर्ल्स बटालियन सहरसा के ऑफिसर नीतू सिंह को सौंपा गया है. जानकारी देते स्थानीय बबुजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका सह एनसीसी ऑफिसर नीतू सिंह ने बताया कि उत्तराखंड स्थित पूरी जिले में ऑल इंडिया एनसीसी केंप का आयोजन किया गया है. जहां देश भर के सभी राज्यों से चयनित सीनियर गर्ल्स कैडेट हिस्सा लेंगे. छह जनवरी से आयोजित होने वाले कैंप 11 जनवरी तक चलेगा. कैंप में बिहार के 12 कैडेट होंगे शामिल एनसीसी ऑफिसर श्रीमती सिंह ने बताया कि उक्त कैंप में बिहार के 12 गर्ल्स कैडेट का चयन किया गया है. जिसमें एनसीसी पटना, गया, भागलपुर व मुजफ्फरपुर के तीन – तीन सीनियर कैडेट शामिल हैं. वहीं झारखंड प्रदेश से रांची व दुमका एनसीसी ग्रुप से तीन – तीन कैडेट का चयन किया गया है. बताया कि कैंप के उपरांत कैडेटों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. बताया कि उनके नेतृत्व में सोमवार को बिहार व झारखंड से चयनित सभी कैडेट उत्तराखंड के लिए प्रस्थान किया है. श्रीमती सिंह ने यह भी बताया कि जूनियर गर्ल्स कैडेट के लिए बबुजन बालिका उच्च विद्यालय के शिवांगी कुमारी व वीक्षा कुमारी का चयन किया गया है. जो बिहार – झारखंड एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










