मांगों के समर्थन में 09 जनवरी को होगा शक्षिकों का धरना

Updated:
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में 09 जनवरी को होगा शिक्षकों का धरना सिमराही. मांगों के समर्थन में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राघोपुर प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में हुई. लखीचंद साहू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते श्री कुमार ने कहा कि संघ के […]

विज्ञापन

मांगों के समर्थन में 09 जनवरी को होगा शिक्षकों का धरना सिमराही. मांगों के समर्थन में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राघोपुर प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में हुई. लखीचंद साहू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते श्री कुमार ने कहा कि संघ के राज्य कार्यकारिणी के संकल्प सभा में लिये गये निर्णय के आलोक में आगामी 09 जनवरी को जिला मुख्यालय समाहरणालय के समक्ष मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा धरना दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि संघ द्वारा सेवा शर्त पूर्ण वेतनमान, कोषागार से वेतन भुगतान, स्थानांतरण सुविधा, बकाया वेतन का भुगतान अन्य मांगें सरकार के सामने रखी गयी है. जिसे सरकार द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है. अध्यक्ष ने संघ के सदस्यों से आहूत धरना-प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है. बैठक को मनीष कुमार, राम सेवक, पंकज, जालेश्वर, पवन, आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन