खुली डीडी की नींद, तीन शिक्षकों का वेतन रोका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खबर छपने के बाद अधिकारी आये हरकत में सुपौल : बिना स्वीकृत पद के वेतन का लाभ लेने के खुलासे के बाद निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा अवैध रूप से पदस्थापित तीन शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गयी है.मालूम हो कि ‘ बिना स्वीकृत पद के […]
विज्ञापन
खबर छपने के बाद अधिकारी आये हरकत में
सुपौल : बिना स्वीकृत पद के वेतन का लाभ लेने के खुलासे के बाद निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा अवैध रूप से पदस्थापित तीन शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गयी है.मालूम हो कि ‘ बिना स्वीकृत पद के ही ले रहे वेतन का लाभ’ शीर्षक से रविवार के अंक में प्रभात खबर में खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था.जिसके बाद डीडी द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी है.
मध्य विद्यालय कुमारगंज के प्रधानाध्यापक सह किसनपुर प्रखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी गिरधर कुमार ने बताया कि उर्दू मध्य विद्यालय मधुरा राजपुर में अवैध रूप से पद पर बने मो शौकत अली, मध्य विद्यालय फुलकाहा के सत्य नारायण कामत एवं मध्य विद्यालय श्रीपुर सुखासन के शिक्षक उदय कुमार झा का दिसंबर माह का वेतन स्थगित कर कोषागार को विपत्र भेजा गया है. इन तीनों शिक्षकों के संबंध में विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गयी है. बता दें कि इसका खुलासा प्रभात खबर ने किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










