सशस्त्र बलों ने दी सलामी

Updated:
विज्ञापन

सशस्त्र बलों ने दी सलामीछातापुर. पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र के 42 वीं पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में रविवार को राजकीय समारोह आयोजित किया. स्व मिश्र के समाधि स्थल के समीप आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के काबीना मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने समाधि स्थल पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित […]

विज्ञापन

सशस्त्र बलों ने दी सलामीछातापुर. पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र के 42 वीं पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में रविवार को राजकीय समारोह आयोजित किया. स्व मिश्र के समाधि स्थल के समीप आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के काबीना मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने समाधि स्थल पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. साथ ही मौके पर प्रभारी डीएम हरिहर प्रसाद, एसपी कुमार एकले सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी नेता व गण्यमान्य ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि नेे स्थल पर स्थित ललितेश्वर नाथ मंदिर में वेदाचार्य धर्मेंद्र नाथ मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक व पूजा अर्चना कराया गया. पूजा अर्चना के बाद सशस्त्र बलों के द्वारा सलामी दी गयी. इस मौके पर स्व ललित बाबू के ज्येष्ठ पुत्र विजय कुमार मिश्र व संजय कुमार मिश्र सहित अन्य परिजन उपस्थित थे. समाधि स्थल सहित समारोह स्थल को रंग रोगन के साथ भव्य तरीके से सजाया गया था. राजकीय समारोह में 10. 35 बजे डीएम व एसपी पहुंचे. मुख्य अतिथि का आगमन 11.35 बजे हुआ. हालांकि वीरपुर व त्रिवेणीगंज के प्रशासनिक पदाधिकारी समय पूर्व ही समारोह स्थल पर पहुंच कर तैयारी में जुटे हुए थे. राजकीय समारोह में क्षेत्रीय सांसद व विधायक के शामिल नहीं होने पर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन