अष्टयाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय
अष्टयाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय फोटो-9कैप्सन -प्रतिनिधि, सिमराही नव वर्ष के आगमन पर राघोपुर प्रखंड स्थित धरहरा भीम शंकर महादेव मंदिर परिसर में नवाह अखंड संकीर्तन अष्टयाम प्रारंभ है. विभिन्न मंडलियों द्वारा राग व सुर युक्त हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे की प्रस्तुति से आस पास का वातावरण भक्ति मय हो रहा […]
अष्टयाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय फोटो-9कैप्सन -प्रतिनिधि, सिमराही नव वर्ष के आगमन पर राघोपुर प्रखंड स्थित धरहरा भीम शंकर महादेव मंदिर परिसर में नवाह अखंड संकीर्तन अष्टयाम प्रारंभ है. विभिन्न मंडलियों द्वारा राग व सुर युक्त हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे की प्रस्तुति से आस पास का वातावरण भक्ति मय हो रहा है. संकीर्तन को लेकर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मालूम हो कि मंदिर के कमेटी द्वारा प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी धरहरा महादेव मंदिर में 31 दिसंबर 2015 के विदाई व नूतन वर्ष के आगमन के खुशी पर अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय लोग नूतन वर्ष का प्रारंभ भगवान शंकर के पूजा अर्चना के साथ करते हैं. बताया कि शुभ वातावरण में नव वर्ष का पदार्पण हुआ है. बताया कि भीम शंकर स्थान में सालों भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है. लेकिन नये साल का शुभारंभ भक्ति भाव से हो, लोगों की यही धारणा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










