पैक्स केंद्रों द्वारा नहीं की जा रही धान की खरीदारी
पैक्स केंद्रों द्वारा नहीं की जा रही धान की खरीदारी जदिया. सरकारी घोषणा के बावजूद त्रिवेणीगंज के किसान औने- पोने कीमत पर धान बेचने को मजबूर है. पैक्स केंद्रों द्वारा अब तक धान की खरीद प्रारंभ नहीं किये जाने के कारण किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचनों को विवश है. सूबे की सरकार ने किसानों […]
पैक्स केंद्रों द्वारा नहीं की जा रही धान की खरीदारी जदिया. सरकारी घोषणा के बावजूद त्रिवेणीगंज के किसान औने- पोने कीमत पर धान बेचने को मजबूर है. पैक्स केंद्रों द्वारा अब तक धान की खरीद प्रारंभ नहीं किये जाने के कारण किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचनों को विवश है. सूबे की सरकार ने किसानों को साधारण धान के लिए प्रतिक्विंटल 1410 रुपए तथा ए.ग्रेड के धान के लिए1450 रुपए की घोषणा सूबे की सरकार द्वारा की गयी है. लेकिन सरकार द्वारा अब तक धान की खरीद प्रारंभ नहीं किये जाने से किसान द्वारा खुले बाजार में नो सौ से एक हजार रुपए प्रतिक्विंटल की दर से धान बेचा जा रहा है. खुले बाजार में धान बेचने से किसानो को औसत चार सौ से पांच सौ रुपए प्रतिक्विंटल का घाटा हो रहा है. किसानों को रबी फसल लगाने के लिए हर हाल में धान बेचकर पूंजी की व्यवस्था करना मजबूरी है. स्थिति के आकलन से स्पष्ट पता चलता है कि क्षेत्र के करीब साठ से सत्तर प्रतिशत से ज्यादा किसान धान व्यापारियो के हाथों बेच चुके है. ऐसे में सरकार द्वारा धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पैक्सों द्वारा व्यापारियो का ही धान खरीदा जाय तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










