सड़क हादसे में छह लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

निर्मली : नव वर्ष उत्सव मना कर लौट रहे छह युवकों को नगर पंचायत द्वारा बनाये गये डिवाईडर का शिकार होना पड़ा. जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम ये युवक अपने निजी चार पहिया वाहन से पिकनिक मना कर लौट रहे थे. इसी क्रम में कुहासे के कारण नगर के मुख्य मार्ग में बने डिवाईडर में […]

विज्ञापन

निर्मली : नव वर्ष उत्सव मना कर लौट रहे छह युवकों को नगर पंचायत द्वारा बनाये गये डिवाईडर का शिकार होना पड़ा. जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम ये युवक अपने निजी चार पहिया वाहन से पिकनिक मना कर लौट रहे थे. इसी क्रम में कुहासे के कारण नगर के मुख्य मार्ग में बने डिवाईडर में वाहन की टक्कर हो गई.

जिसके कारण वार्ड नंबर -04 निवासी नवीन चौधरी के पुत्र भास्कर कुमार, वार्ड पार्षद संतोष कुमार के पुत्र गोविन्द कुमार, अशोक कारक के पुत्र करण कारक बुरी तरह जख्मी हो गये. अन्य तीन लोगों को भी मामूली चोटे आयी. घायलों का प्राथमिक उपचार निजी चिकित्सालय में किया गया. जहां गंभीर रूप से जख्मी तीनों युवकों को बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन