दुकान से लाखों का माल उड़ाया

Updated:
विज्ञापन

मामला सदर थाना क्षेत्र के करिहो पटेल चौक का सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के करिहो पटेल चौक स्थित दुकान से चोरों ने शुक्रवार की रात लगभग 04 लाख के समान पर हाथ साफ कर दिया. मुकेश डिजिटल स्टूडियो से शुक्रवार की रात चोरों ने 04 लाख के इलेक्ट्रॉनिक समान की चोरी कर ली. दुकान […]

विज्ञापन

मामला सदर थाना क्षेत्र के करिहो पटेल चौक का

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के करिहो पटेल चौक स्थित दुकान से चोरों ने शुक्रवार की रात लगभग 04 लाख के समान पर हाथ साफ कर दिया. मुकेश डिजिटल स्टूडियो से शुक्रवार की रात चोरों ने 04 लाख के इलेक्ट्रॉनिक समान की चोरी कर ली. दुकान मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह दुकान बंद कर अपने घर चले गये. सुबह ग्रामीणों ने दुकान में चोरी की सूचना दी. दुकान पर पहुंच कर उन्होंने इसकी सूचना सदर थाने को दी.
मौके पर पहुंच कर थाना पुलिस ने जायजा लिया. दुकानदार श्री साह ने घटना के बाबत सदर थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद बनाया है. आवेदन में श्री साह ने बताया है कि चोरों ने उनके दुकान से कंम्प्यूटर सेट, प्रोजेक्टर, एंप्लीफायर, वीडियो कैमरा, दो स्टील कैमरा, चार नोकिया का नया मोबाइल, तीन मोबाइल इजी रिचार्ज करने वाला, इनवर्टर बैटरी, नकदी सहित लगभग 04 लाख के सामान की चोरी कर ली है. इस बाबत थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है.
बिजली चोरी में नौ पर मामला दर्ज : किसनपुर. बिजली चोरी के आरोप में थाना क्षेत्र से नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. बेलही निवासी ओम प्रकाश यादव, सुखासन के बच्चा यादव, श्रीपुर के राजेंद्र साह, अशोक मेहता व ओम प्रकाश मेहता, बरहथा के भुवनेश्वर यादव, मधुरा के सदानंद यादव व किशोर यादव तथा कुलीपट्टी के राम सेवक पासवान पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन