मो जावेद रफीक दोबारा बने राजद नगर अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

मो जावेद रफीक दोबारा बने राजद नगर अध्यक्ष फोटो -12कैप्सन- कार्यकर्ताओं के साथ नव निर्वाचित नगर अध्यक्षप्रतिनिधि, सुपौलसंगठनात्मक चुनाव को लेकर सोमवार को स्थानीय राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व सम्मति से मो जावेद रफीक का नगर अध्यक्ष पद पर दोबारा […]

विज्ञापन

मो जावेद रफीक दोबारा बने राजद नगर अध्यक्ष फोटो -12कैप्सन- कार्यकर्ताओं के साथ नव निर्वाचित नगर अध्यक्षप्रतिनिधि, सुपौलसंगठनात्मक चुनाव को लेकर सोमवार को स्थानीय राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व सम्मति से मो जावेद रफीक का नगर अध्यक्ष पद पर दोबारा चयन किया गया. चुनाव की प्रक्रिया से पूर्व वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता शिव प्रसाद साहु, सत्य नारायण मंडल, प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रो विजय कुमार यादव, अजय कुमार अजनबी, रामनाथ मंडल आदि के द्वारा अपने संबोधन में शांति पूर्ण तरीके से सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने का अनुरोध कार्यकर्ताओं से किया गया. नगर अध्यक्ष पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव प्राप्त हुआ.जिसमें सुशील कुमार यादव एवं जावेद रफीक का नाम शामिल हैं. बाद में वरिष्ठ सदस्यों के हस्तक्षेप पर कार्यकर्ताओं में सहमति बनी और सर्व सम्मति से मो जावेद रफीक को नगर अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया. निर्वाची पदाधिकारी श्री यादव ने उनके निर्वाचन की घोषणा की. इस अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी रामानंद शर्मा, राम सागर पासवान, शिव नारायण यादव, मो वकार आलम, रंभा देवी, अनोज कुमार आर्य, लखन प्रसाद यादव, शमसुल कंवर सिद्दीकी, शिवू साह, मो जलील, मो अलाउद्दीन, कौशल कुमार, प्रदीप यादव, मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार, दुखी लाल यादव आदि उपस्थित थे.निर्वाची पदाधिकारी श्री यादव ने बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब परिसर में पार्टी के जिलाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन