बम विस्फोट मामले की पुलिस ने की जांच

Updated:
विज्ञापन

वीरपुर : 24 घंटे के अंतराल पर लगातार दो बम धमाके के बाद जहां स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है. वहीं पुलिस की मुश्किलें भी काफी बढ़ गयी है. शनिवार की संध्या मुख्य बाजार स्थित कृष्णा टॉकिज के समीप हुए बम धमाके की जांच के लिए रविवार को एएसपी शैलेश कुमार सिन्हा वीरपुर […]

विज्ञापन

वीरपुर : 24 घंटे के अंतराल पर लगातार दो बम धमाके के बाद जहां स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है. वहीं पुलिस की मुश्किलें भी काफी बढ़ गयी है. शनिवार की संध्या मुख्य बाजार स्थित कृष्णा टॉकिज के समीप हुए बम धमाके की जांच के लिए रविवार को एएसपी शैलेश कुमार सिन्हा वीरपुर पहुंचे. श्री सिन्हा के साथ सदर डीएसपी वीणा कुमारी, प्रशिक्षु डीएसपी डा अखिलेश कुमार, वीरपुर डीएसपी सुधीर कुमार, पुलिस निरीक्षक एके वर्मा एवं पवन कुमार मौजूद थे.

इस दौरान उन्होंने मंगलम ड्रेसेज के मालिक सुबोध कुमार से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इसके बाद पुलिस टीम संवेदक प्रकाश जैन के आवास पर पहुंच कर गहन पूछताछ किया.

एएसपी श्री सिन्हा ने बताया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम फेंकने वाले अपराधी की पहचान कर ली गयी है. बताया कि संजय गोठिया हत्या मामले का मुख्य आरोपी विनोद भिंडवार द्वारा व्यवसायियों में दहशत फै लाने के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया गया. बताया कि उक्त अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी. श्री सिन्हा ने धमकी अथवा रंगदारी मांगने की जानकारी तत्क्षण पुलिस को उपलब्ध कराने का अनुरोध व्यवसायियों से किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन