अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जली
अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलीतीन घरों में लगी आग, जल गये 14 मवेशी फोटो – 14कैप्सन – जला पड़ा घरप्रतिनिधि, मरौनाप्रखंड स्थित कमरैल पंचायत के भागवैत गांव में शनिवार की रात अचानक हुई आगजनी की घटना में तीन परिवार के घर सहित मवेशी व कपड़े जल गये. जानकारी के अनुसार, भागवैत गांव […]
अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलीतीन घरों में लगी आग, जल गये 14 मवेशी फोटो – 14कैप्सन – जला पड़ा घरप्रतिनिधि, मरौनाप्रखंड स्थित कमरैल पंचायत के भागवैत गांव में शनिवार की रात अचानक हुई आगजनी की घटना में तीन परिवार के घर सहित मवेशी व कपड़े जल गये. जानकारी के अनुसार, भागवैत गांव में वासुदेव चौपाल के मवेशी घर में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक लोग एकजुट हो पाते तब तक स्थिति काफी विकराल हो गयी. लेकिन ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन इस घटना में वासुदेव चौपाल की दो गाय, 10 हजार नकद, कपड़ा सहित हजारों की संपत्ति अग्नि की भेंट चढ़ गयी. वहीं मलिक चौपाल की एक भैंस, एक गाय, 10 बकरी सहित लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. पीडि़त द्वारा घटना की सूचना अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार यादव को दिया गया. जहां सीओ श्री यादव ने घटना स्थल की जांच कराये जाने के बाद पीड़ितों को हर संभव मदद करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










