मोटरसाइकिल चोरी की घटना में वृद्धि
मोटरसाइकिल चोरी की घटना में वृद्धि किसनपुर थाना क्षेत्र मे लगातार बढ़ रही मोटर साइकिल चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. लोगों का कहना था कि मेहनत का पैसा लगा कर आम लोग मोटर साइकिल की खरीदारी करते है. लेकिन इस बीच सक्रिय चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम […]
मोटरसाइकिल चोरी की घटना में वृद्धि किसनपुर थाना क्षेत्र मे लगातार बढ़ रही मोटर साइकिल चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. लोगों का कहना था कि मेहनत का पैसा लगा कर आम लोग मोटर साइकिल की खरीदारी करते है. लेकिन इस बीच सक्रिय चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिये जाने से लोगों में काफी भय की स्थिति बनी हुई है. ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात चोरों ने अलग-अलग गांव से दो मोटर साइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. जिसमें सुहागपुर निवासी दशरथ चौधरी व चौहट्टा निवासी राम चंद्र कामत के घर से चोरों ने मोटर साइकिल की चोरी की. गौरतलब है कि गत एक माह के भीतर थाना क्षेत्र में पांच मोटर साइकिल की चोरी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










