नगर अध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर हुए नर्विाचित
नगर अध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर हुए निर्वाचित फोटो-02,कैप्सन- बैठक में मौजूद राजद कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, वीरपुर राष्ट्रीय जनता दल नगर इकाई की बैठक युवा जिलाध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार अजनवी की अध्यक्षता व पिपरा विधान सभा से राजद विधायक यदुवंश कुमार की उपस्थिति में शुक्रवार को स्थानीय धर्मशाला में हुई. मौके पर नगर अध्यक्ष पद […]
नगर अध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर हुए निर्वाचित फोटो-02,कैप्सन- बैठक में मौजूद राजद कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, वीरपुर राष्ट्रीय जनता दल नगर इकाई की बैठक युवा जिलाध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार अजनवी की अध्यक्षता व पिपरा विधान सभा से राजद विधायक यदुवंश कुमार की उपस्थिति में शुक्रवार को स्थानीय धर्मशाला में हुई. मौके पर नगर अध्यक्ष पद के लिए श्री अजनवी ने सर्वसम्मति से चुनाव करने की कार्यकर्ताओं से अपील की. जिस पर राजद जिला महासचिव अशोक पंकज ने कामेश्वर मरवैता का नाम प्रस्तावित किया. जिसका आलमगीर ने समर्थन किया. सर्वसम्मति से श्री मरवैता के नगरअध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुने जाने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. विधायक श्री यादव ने नगर अध्यक्ष के लिए मरवैता के चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी यहां बहुत मजबूत होगी. मौके पर छातापुर प्रमुख जहूर आलम, राजद जिला उपाध्यक्ष मो तनवीर आलम, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष मो इकबाल, मो जलील, महेंद्र मंगरैता, मौलाना अख्तर आलम सल्फी, मिश्री लाल गोठिया, मो नसीम, मो अकब, मो सुरेश, पूर्व मुखिया शमशेर आलम,उमेश प्रसेला, मो हमीदुल्ला आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










