पंचायत कर्मियो का चार दिवसीय प्रशक्षिण प्रारंभ
पंचायत कर्मियो का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ फोटो-16 व 17कैप्सन-प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक व उपस्थित प्रतिभागीप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज आइपीपीइ कार्यक्रम के तहत पंचायतों में प्रतिनियुक्त कर्मियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण सोमवार को मुख्यालय स्थित एएलवाइ महाविद्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ. इसमें पंचायत में प्रतिनियुक्त कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, किसान सलाहकार, विकास मित्र, जीविका के सीसी एवं […]
पंचायत कर्मियो का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ फोटो-16 व 17कैप्सन-प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक व उपस्थित प्रतिभागीप्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज आइपीपीइ कार्यक्रम के तहत पंचायतों में प्रतिनियुक्त कर्मियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण सोमवार को मुख्यालय स्थित एएलवाइ महाविद्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ. इसमें पंचायत में प्रतिनियुक्त कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, किसान सलाहकार, विकास मित्र, जीविका के सीसी एवं ग्रामीण आवास सहायकों को प्रशिक्षित किया जायेगा. मनरेगा के पीओ अजीत कुमार एवं जीविका वीपीएम नयन के संयुक्त अध्यक्षता में प्रारंभ हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षकों द्वारा पंचायतों के सर्वांगीण विकास के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान प्रतिभागियों को जन समस्याओं से जुड़ी योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने की बात कही गयी. पीओ श्री कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु आइपीपीइ कार्यक्रम के तहत इच्छुक कामगारों को रोजगार प्रदान करना इसका मूल उद्देश्य है. ग्रामीण आजीविका का संवर्धन के लिए मूलभूत संरचनाओं का निर्माण करना, आंतरिक व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना और उत्तरदायित्व में बढ़ोत्तरी के लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र भ्रमण हेतु डपरखा व कुसहा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 09 एवं 05 को चयनित किया गया है. इस अवसर पर कनीय अभियंता तरुण कुमार, ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव दीप नारायण प्रसाद, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक सतीश कुमार, आजीविका विशेषज्ञ विनोद कुमार साहु द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










