सड़क किनारे छिपा कर रखे तीन बम बरामद
राघोपुर : एनएच 57 सड़क के किनारे से पुलिस ने बुधवार को तीन बम बरामद किया. एक बम फट जाने के कारण एक भैंस गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शेष बम को निष्क्रिय करने के लिए जिला मुख्यालय से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. जानकारी अनुसार सिमराही जेपी चौक से करीब आधा […]
राघोपुर : एनएच 57 सड़क के किनारे से पुलिस ने बुधवार को तीन बम बरामद किया. एक बम फट जाने के कारण एक भैंस गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शेष बम को निष्क्रिय करने के लिए जिला मुख्यालय से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. जानकारी अनुसार सिमराही जेपी चौक से करीब आधा किलो मीटर पूरब साक्षी ऑटो मोबाइल्स के समीप एनएच 57 सड़क से करीब दस मीटर की दूरी पर जलकुंभी में छिपा कर बम को रखा गया था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिन के करीब चार बजे सिमराही वार्ड नंबर 09 निवासी सत्य नारायण यादव की भैंस का पैर बम के ऊपर पड़ गया और विस्फोट हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










