फरार अभियुक्त के घर कुर्की
फरार अभियुक्त के घर कुर्की निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी-इस्लामपुर गांव में सोमवार को लौकही थाना कांड संख्या- 01/14 के फरार अभियुक्त मो जिबराईल के घर की कुर्की जब्ती निर्मली थाना के सहयोग से पुलिस द्वारा किया गया.जानकारी देते लौकही थाना के सहायक सब-इंस्पेक्टर सिया राम राय ने कहा कि एडीजे प्रथम झंझारपुर संजय कुमार […]
फरार अभियुक्त के घर कुर्की निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी-इस्लामपुर गांव में सोमवार को लौकही थाना कांड संख्या- 01/14 के फरार अभियुक्त मो जिबराईल के घर की कुर्की जब्ती निर्मली थाना के सहयोग से पुलिस द्वारा किया गया.जानकारी देते लौकही थाना के सहायक सब-इंस्पेक्टर सिया राम राय ने कहा कि एडीजे प्रथम झंझारपुर संजय कुमार सिंह के आदेशानुसार फरार अभियुक्त मझारी-इस्लाम पुर निवासी मो. जिबराईल के घर की कुर्की जब्ती की गई. इस दौरान कुल 13 अदद साम्रगी की बरामदगी हुई है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष निर्मली मनोज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में लौकही थाना कांड के फरार अभियुक्त के घर की कुर्की की गयी. बताया कि कुर्की के कार्य में लौकही थाना पुलिस को निर्मली पुलिस ने भरपूर सहयोग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










