नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता

Updated:
विज्ञापन

नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताएक माह से बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता हो रहे परेशानफोटो-02,कैप्सन- बीएसएनएल मोबाइल सेवा से संपर्क स्थापित करने का प्रयास करते उपभोक्ता.प्रतिनिधि, सुपौलभाई साहब नहीं लगेगा. जी हां यही हाल भारतीय दूरसंचार निगम की मोबाइल व्यवस्था का है. कॉल ड्रॉप, नॉट रिचेबल, नेटवर्क विजी आदि कई समस्याओं से बीएसएनएल के […]

विज्ञापन

नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताएक माह से बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता हो रहे परेशानफोटो-02,कैप्सन- बीएसएनएल मोबाइल सेवा से संपर्क स्थापित करने का प्रयास करते उपभोक्ता.प्रतिनिधि, सुपौलभाई साहब नहीं लगेगा. जी हां यही हाल भारतीय दूरसंचार निगम की मोबाइल व्यवस्था का है. कॉल ड्रॉप, नॉट रिचेबल, नेटवर्क विजी आदि कई समस्याओं से बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं को आजकल जूझना पड़ रहा है. एक दो दिन नहीं, बल्कि एक महीने से बीएसएनएल मोबाइल सेवा का यही हाल है. खास कर सबसे ज्यादा परेशानी उन उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है, जो बीएसएनएल के पुराने ग्राहक हैं तथा इसके अलावा दूसरे किसी कंपनी का सिम उपयोग नहीं कर रहे हैं. परेशानी तो तब होती है, जब बैलेंस जानने के लिए उनके द्वारा मुहैया कराया गया नंबर डॉयल करने पर सर्विस नॉट एबलेबल मोबाइल के स्क्रीन पर दिखाता है. कहते हैं मोबाइल उपभोक्तामोबाइल उपभोक्ता अमित कुमार सिंह, चुन्नू सिंह, गोपाल झा, महेश चौधरी, सत्यनारायण मंडल, मनोज कुमार सिंह, डाॅ रंजन कुमार आदि ने बताया कि बीएसएनएल की मोबाइल सेवा की इतनी खराब स्थिति है कि अब लगता है कि इसकी जगह दूसरी कंपनी का सिम लेना पड़ेगा. सबसे ज्यादा परेशानी किसी इमरजेंसी कार्य को लेकर होती है. जब फोन बिल्कुल ही नहीं लगता है. उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा केवल बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं. पर हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है. बीएसएनएल की खस्ता हाल सेवा को लेकर जब विभागीय अधिकारियों से दिन के 02:06 बजे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गयी. पर, वही समस्या सामने आयी, जो आज कल बीएसएनएल मोबाइल सेवा का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन