गोली से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज : प्रतापगंज एवं गढ़िया के बीच शुक्रवार की शाम अपराधियों की गोली से जख्मी किसान गयानंद कामत की सोमवार को डीएमसीएच में मौत हो गयी. गौरतलब है कि खाद क्रय कर अपने घर जा रहे किसान गयानंद कामत को शुक्रवार की शाम हथियार से लैस अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था. […]

विज्ञापन

प्रतापगंज : प्रतापगंज एवं गढ़िया के बीच शुक्रवार की शाम अपराधियों की गोली से जख्मी किसान गयानंद कामत की सोमवार को डीएमसीएच में मौत हो गयी. गौरतलब है कि खाद क्रय कर अपने घर जा रहे किसान गयानंद कामत को शुक्रवार की शाम हथियार से लैस अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को पीएचसी प्रतापगंज में भरती कराया. पीएचसी से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. सोमवार की संध्या उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्वर्गीय कामत का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव गढ़िया में किया गया.

वहीं इस घटना में शामिल अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन सहित आम लोगों में आक्रोश है. पंसस जयनारायण कामत एवं प्रखंड प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने स्वर्गीय कामत के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने एवं क्षेत्र मे बढ़ते आपराधिक घटना पर अंकुश लगाने की मांग प्रशासन से किया है.

महिला की पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज : किसनपुर. थाना क्षेत्र के तुलापट्टी पंचायत स्थित बहुअड़वा गांव में डायन का आरोप लगा कर एक महादलित महिला की पिटाई मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दिया है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
हालांकि इस मामले में अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. गौरतलब है कि रविवार को एक महिला की पड़ोसियों द्वारा डायन का आरोप लगा कर पिटाई की गयी थी.मारपीट में जख्मी महिला का उपचार स्थानीय पीएचसी में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन