जख्मी किसान के उपचार के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

जख्मी किसान के उपचार के दौरान मौत प्रतापगंज प्रतापगंज एवं गढ़िया के बीच में शुक्रवार की शाम अपराधियों की गोली से जख्मी किसान गयानंद कामत की सोमवार को डीएमसीएच में उपचार के दौरान मौत हो गयी. गौरतलब है कि कृषि कार्य हेतु खाद क्रय कर अपने घर जा रहे किसान गयानंद कामत को शुक्रवार की […]

विज्ञापन

जख्मी किसान के उपचार के दौरान मौत प्रतापगंज प्रतापगंज एवं गढ़िया के बीच में शुक्रवार की शाम अपराधियों की गोली से जख्मी किसान गयानंद कामत की सोमवार को डीएमसीएच में उपचार के दौरान मौत हो गयी. गौरतलब है कि कृषि कार्य हेतु खाद क्रय कर अपने घर जा रहे किसान गयानंद कामत को शुक्रवार की शाम हथियार से लैस अपराधियों द्वारा गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को उपचार हेतु पीएचसी प्रतापगंज में भरती कराया. पीएचसी के चिकित्सकों ने जख्मी किसान को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां सोमवार की संध्या उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह शव पहुंचते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. स्वर्गीय कामत का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव गढ़िया में किया गया. वही ंइस घटना में शामिल अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन सहित आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है. पंसस जयनारायण कामत एवं प्रखंड प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने स्वर्गीय कामत के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने एवं क्षेत्र मे बढ़ते आपराधिक घटना पर अंकुश लगाने की मांग प्रशासन से किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन