भीम नगर व वीरपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन

भीम नगर व वीरपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में फोटो – 9कैप्सन – मैच का दृश्य प्रतिनिधि, सुपौलस्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को समूह दो के दो नॉक आउट मुकाबले का आयोजन किया गया. पहला मुकाबला केएसी फुटबॉल क्लब हृदय नगर व वाइएससी फुटबॉल भीम नगर के बीच खेला गया. वाइएससी […]

विज्ञापन

भीम नगर व वीरपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में फोटो – 9कैप्सन – मैच का दृश्य प्रतिनिधि, सुपौलस्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को समूह दो के दो नॉक आउट मुकाबले का आयोजन किया गया. पहला मुकाबला केएसी फुटबॉल क्लब हृदय नगर व वाइएससी फुटबॉल भीम नगर के बीच खेला गया. वाइएससी फुटबॉल भीम नगर ने 5.0 से मैच पर कब्जा जमाते हुए सेमी फाइनल खेलने के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया. वहीं दूसरा नॉक आउट मैच शांति फुटबॉल क्लब पुरीख बनाम कोसी क्लब वीरपुर की टीम के बीच हुआ. निर्धारित समय के दौरान इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तीन – तीन गोल दागा. समय समाप्ति के बाद निर्णायक मंडल द्वारा 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. पर कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी. मैच के परिणाम को लेकर नियमानुसार पेनाल्टी सूट करवाया गया. ट्राइब्रेकर में कोसी क्लब वीरपुर की टीम ने 3.2 के अंतर से शांति फुटबॉल क्लब को पराजित कर सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमुई फुटबॉल संघ के सचिव महेश्वर प्रसाद सिंह, क्रिकेट संघ के सचिव शशि भूषण सिंह, डाॅ रवि भूषण प्रसाद, धनंजय कुमार मिश्र व सुनील कुमार यादव उपस्थित थे. मुख्य रेफरी अभय शंकर झा व सहायक रेफरी फुटबॉल संघ के सचिव सुमन सिंह, मो शमीम व श्यामल किशोर कामत थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन