आयरन मुक्त चापाकल बने शोपीस
आयरन मुक्त चापाकल बने शोपीसफोटो-01कैप्सन- आयरन मुक्त चापाकल.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराये जाने को लेकर पीएचइडी द्वारा जगह-जगह आयरन मुक्त चापाकल का लगाया जा रहा है. लेकिन सही देख-रेख के अभाव में चापाकलों की हालत बेहद खराब है. इसके कारण लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सरकार की योजना […]
आयरन मुक्त चापाकल बने शोपीसफोटो-01कैप्सन- आयरन मुक्त चापाकल.प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराये जाने को लेकर पीएचइडी द्वारा जगह-जगह आयरन मुक्त चापाकल का लगाया जा रहा है. लेकिन सही देख-रेख के अभाव में चापाकलों की हालत बेहद खराब है. इसके कारण लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सरकार की योजना पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है. क्षेत्र में जगह-जगह लगाये गये चापाकल लोगों की प्यास बुझाने में तो कामयाब नहीं हो रहे हैं, पर शोभा की वस्तु जरूर बन कर रह गये हैं. इसका उदाहरण प्रखंड क्षेत्र के महेशुवा पंचायत वार्ड नंबर 10 अंतर्गत पोखर के समीप लगाया गया चापाकल है. इसे पीएचइडी ने छह माह पूर्व लगाया था. इसे लगाने के 15 दिन बाद ही खराब हो गया, जो अब तक खराब पड़ा है. कहते हैं ग्रामीणग्रामीण अनिल कुमार, शंकर कुमार आदि ने बताया कि इस चापाकल को लगाने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब शुद्ध पेय जल यहां के लोगों को नसीब होगी. लेकिन विभाग द्वारा चापाकल तो लगा दिया गया. लेकिन लगाने के 15 दिन बाद ही यह खराब हो गया. जिस पर विभाग की आज तक नजर नहीं पड़ी है. आयरन मुक्त चापाकल यहां के लोगों के लिए शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. कहते हैं अधिकारीइस बाबत पूछे जाने पर पीएचइडी के कनीय अभियंता मनोज कुमार पोद्दार ने बताया कि खराब चापाकल को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










