अलग - अलग स्थानों से दो बाईक की चोरी

Updated:
विज्ञापन

अलग – अलग स्थानों से दो बाईक की चोरी किसनपुर थाना क्षेत्र के अंदौली चौक स्थित अलग – अलग घरों से शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा दो बाइक चुरा लिया गया. घटना की सूचना दिये जाने के बाद रविवार की सुबह पुलिस ने घटना स्थल पर पहंुच कर छानबीन किया. जानकारी अनुसारअंदौली निवासी अवकाश […]

विज्ञापन

अलग – अलग स्थानों से दो बाईक की चोरी किसनपुर थाना क्षेत्र के अंदौली चौक स्थित अलग – अलग घरों से शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा दो बाइक चुरा लिया गया. घटना की सूचना दिये जाने के बाद रविवार की सुबह पुलिस ने घटना स्थल पर पहंुच कर छानबीन किया. जानकारी अनुसारअंदौली निवासी अवकाश प्राप्त फौजी शालीग्राम चौधरी का दामाद शनिवार की संध्या अपने एक नेपाली दोस्त के साथ उसी की बाइक से ससुराल आया था. बाइक संख्या के ओ 20 पी/ 868 पल्सर बाइक को आवासीय परिसर में रखा था. साथ ही बाइक के पीछे ट्रेक्टर लगा हुआ था. चोरों ने ट्रेक्टर को 10 फीट पीछे कर बाइक उड़ा लिया. साथ ही घटना स्थल से महज सौ मीटर दक्षिण स्थित गौसाई चौधरी के दरवाजे पर लगी बाईक संख्या बीआर 50 बी/9700 भी चोरों ने उड़ा लिया. सेंट्रल बैंक के कर्मी श्री चौधरी ने बताया कि वे अन्य दिनों की भांति दरवाजे पर बाईक को लॉक कर खड़ी करते आ रहे हैं. मामले पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के दस बजे चार पांच युवक नशे में धुत होकर इधर उधर भटक रहा था. बताया कि उस वक्त बिजली गुल हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन