कर्मियों ने खेत की मट्टिी का लिया नमूना

Updated:
विज्ञापन

कर्मियों ने खेत की मिट्टी का लिया नमूना भूमि की जांच के लिए 534 नमूना लिया जायेगानमूना लेने का अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा फोटो-10,कैप्सन- किसानों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी,प्रतिनिधि, कुनौली सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेत की मिट्टी नमूना बुधवार को गांव-गांव जा कर लिया गया. जिसमें […]

विज्ञापन

कर्मियों ने खेत की मिट्टी का लिया नमूना भूमि की जांच के लिए 534 नमूना लिया जायेगानमूना लेने का अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा फोटो-10,कैप्सन- किसानों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी,प्रतिनिधि, कुनौली सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेत की मिट्टी नमूना बुधवार को गांव-गांव जा कर लिया गया. जिसमें भारत-नेपाल स्थित कमलपुर व डगमारा गांव पहुंच कर कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा खेत की मिट्टी का नमूना लिया. कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में भूमि की जांच के लिए कुल 534 नमूना लिया जायेगा. नमूना लेने का अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा. इसमें कृषि विभाग के कर्मी किसानों के खेत में पहुंच कर मिट्टी का नमूना एकत्रित करेंगे. इस दौरान समन्वयक द्वारा उपस्थित किसानों को खेती से संबंधित सलाह भी दी गयी. श्री कुमार ने बताया कि मिट्टी संग्रह के पश्चात किसानों को हेल्थ कार्ड भी दिया जायेगा. इस दौरान उन्होंने पंचायत के कृषि सलाहकार अशोक कुमार को समय-समय पर किसानों को सलाह देने का निर्देश दिया. कहा जानकारी के अभाव में किसान फसल की पैदावार में उपयुक्त ढंग से खाद -बीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इसलिए कृषि सलाहकार की भूमिका अहम हो जाती है. इस दौरान कृषि सहायक तकनीकी प्रबंधक के राजीव रंजन, किसान विश्वनाथ मेहता, कपिलदेव मेहता, परमानंद मेहता, प्रभु नारायण मेहता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन