सड़क नर्मिाण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग

Updated:
विज्ञापन

सिमराही : राघोपुर प्रखंड के धरहरा अरगरा टोला से कामत टोला होते हुए सत्यदेव यादव घर तक निमार्णाधीन पीसीसी सड़क में संवेदक द्वारा मनमानी तरीकों से प्राकलन के विरुद्ध काम करा रहे है. हैरत की बात यह है की कार्य में की जा रही अनियमितता के विरुद्ध विरोध करने वाले स्थानीय लोगो को रंगदारी सहित […]

विज्ञापन

सिमराही : राघोपुर प्रखंड के धरहरा अरगरा टोला से कामत टोला होते हुए सत्यदेव यादव घर तक निमार्णाधीन पीसीसी सड़क में संवेदक द्वारा मनमानी तरीकों से प्राकलन के विरुद्ध काम करा रहे है. हैरत की बात यह है की कार्य में की जा रही अनियमितता के विरुद्ध विरोध करने वाले स्थानीय लोगो को रंगदारी सहित अन्य आरोप लगाने के साथ ही संवेदक ने केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है.

जिस पर स्थानीय दर्जन भर लोगों ने संवेदक के विरुद्ध हस्ताक्षरित आवेदन राघोपुर बीडीओ को देकर निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता का शिकायत की है.राघोपुर प्रखंड के एनएच 106 राम एवं अरगरा टोला से कामत टोला होते हुए गणपतगंज गद्दी रोड सत्यदेव यादव के घर तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत एक करोड़ 43 लाख 93 हजार रुपया से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाना है.

संवेदक द्वारा प्राकलन को ताक पर रख कर मनमानी तरीकों से पीसीसी कार्य कराया जा रहा है. संवेदक द्वारा बुधवार को दस बजे तक में करीब 500 मीटर का कार्य घटिया सीमेंट व मेटेरियल का उपयोग कर पूरा किया गया है. घटिया सामग्री को उपयोग किये जाने पर लोगों ने जब सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया, तो कार्य करा रहे संवेदक के मुंसी ने रंगदारी का आरोप लगा कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी.

इस पर आक्रोशित लोगों ने लिखित आवेदन बीडीओ को देकर अनियमितता के विरुद्ध शिकायत की है. लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. साथ ही सड़क निर्माण कार्य कनीय अभियंता के गैर मौजूदगी में कार्य करवाया गया है.कहते है बीडीओ बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कनीय अभियंता की अनुपस्थिति में कार्य करवाना अनुचित है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन