छठ को लेकर माहौल हुआ भक्तिमय
किसनपुर : आस्था व विश्वास के महा पर्व छठ को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में माहौल भक्ति मय हो गया है. रविवार को नहाय खाय एवं सोमवार को खरना के बाद मंगलवार को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध प्रदान किया जायेगा.प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न तालाब एवं कोसी नदी के किनारे छठ घाटों की साफ सफाई […]
किसनपुर : आस्था व विश्वास के महा पर्व छठ को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में माहौल भक्ति मय हो गया है. रविवार को नहाय खाय एवं सोमवार को खरना के बाद मंगलवार को अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध प्रदान किया जायेगा.प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न तालाब एवं कोसी नदी के किनारे छठ घाटों की साफ सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.
स्थानीय युवकों द्वारा छठ घाटों की आकर्षक ढ़ंग से साज सज्जा की जा रही है. प्रखंड स्थित मलाढ़ गांव के तालाब में बनाये गये घाट पर श्रद्धालु रात भर रह कर उदीयमान सूर्य को अर्ध देने के उपरांत ही वापस घर जायेंगे. इसके लिए इस घाट पर स्थानीय स्तर पर विशेष इंतजाम किये गये हैं. सोमवार की संध्या व्रती महिलाओं द्वारा चावल व गुड़ से निर्मित खीर का प्रसाद चढ़ाया गया. इसके साथ ही छठ व्रतियों का उपवास प्रारंभ हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










