सड़क है अतक्रिमित, लोगों को परेशानी
निर्मली : अनुमंडल मुख्यालय को अतिक्रमण मुक्त बनाने व जाम की समस्याओं से निबटने के लिये नगर पंचायत द्वारा किया गया प्रयास विफल साबित होता हो रहा है. विदित हो कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने व जाम की समस्याओं से निपटने के लिये नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर सड़क चौड़ीकरण व […]
निर्मली : अनुमंडल मुख्यालय को अतिक्रमण मुक्त बनाने व जाम की समस्याओं से निबटने के लिये नगर पंचायत द्वारा किया गया प्रयास विफल साबित होता हो रहा है. विदित हो कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने व जाम की समस्याओं से निपटने के लिये नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण कार्य कराया गया.
लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. स्थिति यह है कि नगर स्थित भगत सिंह चौक से बोथरा चौक तक फुटकर विक्रेता व स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क को अतिक्रमित कर सामान को फैलाया जा रहा है. इस कारण सड़क पूरी तरह संकीर्ण हो गयी है. साथ ही डिवाइडर होने से आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है,
आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार में खरीदारी के लिये आये लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति ऐसी बन चुकी है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है और वाहन लेकर चलना तो असंभव सा प्रतीत होता है. कहते हैं लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा सड़क पर वाहन पाकिंर्ग करने की वजह से स्थिति और भयावह हो गई है.
लेकिन स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बन कर बैठी है. प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की नो इंट्री की व्यवस्था नहीं किये जाने की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. वहीं डिवाइडर के बीचो-बीच फुट कर विक्रेता रेहड़ी पर सब्जी व फल की दुकान संचालित है जिस कारण लोगों को सड़क पार करने में मुश्किल हो रही है.
इधर फुट कर विक्रेताओं का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा उन लोगों के निमित्त किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किया गया है. जिस कारण उनके बाल-बच्चों के भरण-पोषण के लिये सड़कों पर दुकान लगाना पड़ता है.समस्या के निदान पर हो रही पहल नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि अतिक्रमण मूलभूत समस्या है.
जिसके निदान के लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है. नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिये प्रशासनिक स्तर से अविलंब अतिक्रमणकारियों को खाली कराने की दिशा में पहल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










