25 वर्षों से यहां की जनता को ठगा गया : रूढ़ी

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : लालू, नीतीश आ सोनिया के ट्रांसफारमर जल गैल बा, ओकरा ऊतार के फेंक दीं आउर नरेंद्र मोदी के ट्रांसफारमर लगाईं.यह बातें केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप सिंह रूढ़ी ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय लोकहा परिसर में कही.श्री रूढ़ी सुपौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के समर्थन […]

विज्ञापन

सुपौल : लालू, नीतीश आ सोनिया के ट्रांसफारमर जल गैल बा, ओकरा ऊतार के फेंक दीं आउर नरेंद्र मोदी के ट्रांसफारमर लगाईं.यह बातें केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप सिंह रूढ़ी ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय लोकहा परिसर में कही.श्री रूढ़ी सुपौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे.

सभा को भोजपूरी भाषा में संबोधित करते हुए श्री रूढ़ी ने कहा कि बिहार की तरह सुपौल जिला भी विकास के मामले में काफी पिछड़ा है.कहा कि उनके आगमन पर मिले युवा, बुजूर्ग व सभी वर्गों के लोगों ने जो अपना हाल बताया, उससे जाहिर होता है कि क्षेत्र की जनता बीते 25 वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधि के ठगी का शिकार हुए हैं.

श्री रूढ़ी ने कहा कि लालू प्रसाद से भी बड़े फरेबी हैं विजेंद्र प्रसाद यादव, इस लिए इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है.कहा कि जिस जनता ने बीते 25 वर्षों तक उन्हें सत्तासीन रखा, वही जनता इस बार उन्हें गद्दी से उतार कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनायेगी.मंत्री श्री रूढ़ी ने क्षेत्र की जनता को सर्वांगीन विकास का भरोसा दिलाया.

श्री रूढ़ी ने मौके पर मौजूद बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के मेहनत व कर्मठता की चर्चा करते कहा कि राजस्थान, हरियाणा आदि जिन राज्यों में उन्हें कमान सौंपी गयी, वहां भाजपा की सरकार बनी.बिहार में भी भाजपा की सरकार बननी तय है. सभा को संबोधित करते हुए बिहार संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीते 25 सालों में बिहार का विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है.स्थिति यह है कि एक भी मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खुल सका.

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना को विजयी बनाने का आह्वान करते कहा कि हर बार आपने नेता चुना है, इस बार अपना भाई चुनिये जो क्षेत्र का विकास कर सके.प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना व भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल ने भी सभा को संबोधित किया.सभा का संचालन जिला प्रवक्ता रमण चंद ने किया.जबकि स्वागत भाषण अनिल कुमार सिंह ने दिया.इस अवसर पर संतोष प्रधान, सुमन कुमार चंद, बलराम कामत, गिरीश चंद्र ठाकुर, प्रकाश झा, प्रकाश चौधरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन