भाकपा माले ने की नुक्कड़ सभा

Updated:
विज्ञापन

भाकपा माले ने की नुक्कड़ सभा सुपौल : भाकपा माले ने शुक्रवार को लोहिया नगर चौक पर नुक्कड़ सभा की. एक्टू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य सह अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा तथा एपवा की राष्ट्रीय सचिव सह पोलित […]

विज्ञापन

भाकपा माले ने की नुक्कड़ सभा

सुपौल : भाकपा माले ने शुक्रवार को लोहिया नगर चौक पर नुक्कड़ सभा की. एक्टू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य सह अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा तथा एपवा की राष्ट्रीय सचिव सह पोलित ब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां देश को बेचने व बांटने वाला गंठबंधन है,

वहीं दूसरी ओर मेहनतकशों का दल, जो लाल झंडे के नेतृत्व में नयी राजनीति व नये विकल्प के निर्माण में लगा है. उन्होंने भाकपा माले प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा को विजयी बनाने का आह्वान किया. सभा को जिला मंत्री सुरेश्वर सिंह, जिला सचिव जय नारायण यादव, सरोज कांत झा, मो नज्जो, हकरू सादा, सूरज सादा, मो मन्नान, गजेंद्र पंडित, लीला देवी, सीता देवी, हीरा देवी ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन