सरपंचों को न्याय पगड़ी पहना कर कराया अधिकार का बोध

Updated:
विज्ञापन

फोटो- 11कैप्सन- सरपंच को न्याय पगड़ी पहनाते बीडीओप्रतिनिधि, सरायगढ़प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय वेश्म में सोमवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सरपंचों को न्याय पगड़ी पहनाया गया.बीडीओ श्री कुमार ने इस अवसर पर सरपंचों को ग्राम कचहरी से संबंधित पुस्तक भी प्रदान किया.मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि ग्राम […]

विज्ञापन

फोटो- 11कैप्सन- सरपंच को न्याय पगड़ी पहनाते बीडीओप्रतिनिधि, सरायगढ़प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय वेश्म में सोमवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सरपंचों को न्याय पगड़ी पहनाया गया.बीडीओ श्री कुमार ने इस अवसर पर सरपंचों को ग्राम कचहरी से संबंधित पुस्तक भी प्रदान किया.मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि ग्राम कचहरी को सशक्त व सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सरपंच एवं पंचों को अपने अधिकार व कर्तव्य का आभास कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा न्याय पगड़ी प्रदान किया गया है.इस अवसर पर सरपंच मनोज कुमार यादव, अनिता ठाकुर, शनिचर यादव, मो हकीम, बीवी शहनाज खातुन आदि उपस्थित थे.प्रतापगंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में मंगलवार को सरपंचों को बिहार सरकार से प्राप्त न्याय पगड़ी प्रखंड प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, उप प्रमुख कार्तिक भिंडवार, बीडीओ सुनील कुमार गौतम, थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पहना कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार न्यायालयों में मुकदमों की संख्या बढ़ती है ही जा रही है और फैसले आने में वर्षों का समय लग जाता है.इससे लोगों को छुटकारा दिलाने में ग्राम कचहरी की महत्वपूर्ण भूमिका है.बीडीओ श्री गौतम ने कहा कि पंच परमेश्वर का रूप होता है. उन्होंने सरपंचों से निष्पक्ष भाव से आम जनता के हित में कार्य करने की अपील की.इस अवसर पर सभी पंचायत के सरपंच व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन