एसबीआई के आठवें ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

फोटो-02कैप्सन – सीएसपी का उद्घाटन करते अधिकारी छातापुर. बैंक शाखाओं में बढ़ते दबाव को कम करने की गरज से एसबीआइ ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के आठवें ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया. प्रखंड कार्यालय के समीप संचालित केंद्र का उद्घाटन एसबीआइ के आरबीएफआइ प्रबंधक मधुबनी विवेकानंद चौधरी, बीडीओ मो परवेज आलम, सीओ लाला प्रमोद […]

विज्ञापन

फोटो-02कैप्सन – सीएसपी का उद्घाटन करते अधिकारी छातापुर. बैंक शाखाओं में बढ़ते दबाव को कम करने की गरज से एसबीआइ ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के आठवें ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया. प्रखंड कार्यालय के समीप संचालित केंद्र का उद्घाटन एसबीआइ के आरबीएफआइ प्रबंधक मधुबनी विवेकानंद चौधरी, बीडीओ मो परवेज आलम, सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, एसबीआइ शाखा छातापुर के प्रबंधक सुमन कुमार शर्मा, बलुआ शाखा प्रबंधक सुभाष चौधरी ने किया. आरबीएफआइ प्रबंधक ने कहा कि यह केंद्र पूर्ण रूप से पेपर लेस होगा. इच्छुक व्यक्ति मात्र 20 रुपये जमा कर एकमात्र पहचान पत्र के आधार पर खाता खुलवा सकते हैं. इस केंद्र से अंगूठा के माध्यम से ही जमा व निकासी की जायेगी. एक ग्राहक एक दिन में 10 हजार रुपये की जमा निकासी कर सकते हैं. मौके पर सदानंद चौधरी, प्रदीप चौधरी, बबलू चौधरी, केंद्र संचालक रणदीप भारती, पवन हजारी, महेश्वर पासवान, सुजीत कुमार, कृत्यानंद साह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन