डीइओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कई शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, निर्मली जिला शिक्षा पदाधिकारी मो जाहिद हुसैन ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई विद्यालयों से शिक्षक अनुपस्थित पाये गये, तो कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद पाया गया. कुव्यवस्था से नाराज डीइओ श्री हुसैन ने अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, निर्मली जिला शिक्षा पदाधिकारी मो जाहिद हुसैन ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई विद्यालयों से शिक्षक अनुपस्थित पाये गये, तो कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद पाया गया. कुव्यवस्था से नाराज डीइओ श्री हुसैन ने अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा है. डीइओ ने पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलपुर का निरीक्षण किये. विद्यालय में कार्यरत सात शिक्षकों में से तीन शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. वहीं शिक्षिका मंजू कुमारी बिना सूचना के 18 जून से ही विद्यालय से अनुपस्थित थीं. विद्यालय में नामांकित 783 बच्चों में से 374 बच्चों की उपस्थिति पंजी में दर्ज मिली, लेकिन उपस्थित बच्चों की संख्या काफी कम थी. श्री हुसैन ने बताया कि कुनौली पंचायत स्थित मध्य विद्यालय व कन्या मध्य विद्यालय की स्थिति निरीक्षण के दौरान संतोषजनक मिली. बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर प्रधान शिक्षक को इसमें सुधार का निर्देश दिया गया है. वहीं दिघिया पंचायत स्थित दोमुहान व उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरहट्टा में मध्याह्न भोजन बंद रहने तथा बच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधान शिक्षक को कड़ी फटकार लगायी. डीइओ ने बताया कि सभी दोषी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. मौके पर डीपीओ गोपीकांत मिश्रा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिकंदर प्रसाद मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन