मधेपुरा में गर्मी की छुट्टी में स्कूल को बनाया निशाना, ताला तोड़ लाखों के सामान और सरकारी दस्तावेज चोरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Madhepura News: मधेपुरा के मुरलीगंज में चोरों ने गर्मी की छुट्टी के दौरान एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया. बदमाश स्कूल का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान के साथ कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी चोरी कर ले गए.

विज्ञापन

Madhepura News: मुरलीगंज (मधेपुरा). मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. भतखोड़ा पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, भतखोड़ा पश्चिम टोला में चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान और कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने मुरलीगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

गर्मी की छुट्टी में स्कूल को बनाया निशाना

प्रधान शिक्षक अनिल कुमार भास्कर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गर्मी की छुट्टियों से पहले विद्यालय के सभी सामान और आवश्यक अभिलेख कार्यालय में सुरक्षित रखकर ताला बंद कर दिया गया था. 20 जून को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी कराई गई थी और उस समय तक सभी सामान सुरक्षित थे. लेकिन सोमवार को अवकाश समाप्त होने के बाद जब शिक्षक और छात्र विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा मिला.

“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज

कार्यालय में बिखरा मिला सामान, कई उपकरण गायब

विद्यालय का ताला टूटा देख शिक्षकों के होश उड़ गए. कार्यालय के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती उपकरण गायब थे. चोर एचपी की पानी मोटर, छह सीलिंग फैन, दो चार्जर, बिजली बोर्ड और तार, एक एम्पलीफायर, एक साउंड बॉक्स, तीन कॉर्डलेस माइक, एक माइक कॉर्ड, एक कीबोर्ड, एक ढोलक और 10 पैकेट कलम चोरी कर ले गए.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी ले गए चोर

सिर्फ सामान ही नहीं, चोर विद्यालय के कई महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख भी अपने साथ ले गए. सरकारी दस्तावेजों की चोरी से विद्यालय प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है. इन अभिलेखों के अभाव में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

Madhepura News: पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात चोरों की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद मुरलीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रधान शिक्षक की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन