सहरसा में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा नियमित प्रशिक्षण
सहरसा – दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते अतिथि व अन्य
Saharsa News: सहरसा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए बड़ी पहल की गई है. कैलाशपुरी में जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय और ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया, जहां अब दिव्यांग खिलाड़ियों को नियमित खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा.
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Saharsa News: दिव्यांग खिलाड़ियों के खेल, सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहरसा में जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला कार्यालय एवं पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया. कैलाशपुरी मोहल्ला स्थित इस केंद्र में अब दिव्यांग खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्रतिभा विकास का अवसर मिलेगा.
दीप प्रज्वलित कर हुआ प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
पॉलिटेक्निक रोड स्थित वार्ड संख्या 21 में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शिवाजी कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि सहरसा में स्थापित यह प्रशिक्षण केंद्र कोसी क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा.
जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
कार्यक्रम के दौरान जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार झा को जिलाध्यक्ष, शशिभूषण कुमार को जिला सचिव, खुर्शीद अंसारी को तकनीकी पदाधिकारी और राजकिशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं मनोरंजन कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार को तकनीकी सहायक तथा अंजली कुमारी को महिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसके अलावा शिवम कुमार, सुमित कुमार यादव, मो मेराज आलम, मुरली यादव, बसंत कुमार और जितेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.
“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.
Saharsa News: 21 प्रकार की दिव्यांगताओं से जुड़े खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों से जोड़कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. जिला सचिव शशिभूषण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से नियमित खेल प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्रतिभा विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे.
कार्यक्रम में घोषणा की गई कि इस केंद्र में पैरालंपिक, स्पेशल ओलंपिक, ऑटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी सहित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं से जुड़े खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा.
सहरसा को पारा स्पोर्ट्स का अग्रणी जिला बनाने का संकल्प
कार्यक्रम का संचालन बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटी के राज्य मीडिया प्रभारी लालू तुरहा ने किया. अंत में सभी सदस्यों ने खेलों के माध्यम से समावेशिता, सशक्तिकरण और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा सहरसा को पारा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









