मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस पर कार्रवाई,

Updated:
विज्ञापन

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त

Supaul News: सुपौल के वीरपुर में मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शांति समिति की बैठक में साफ कर दिया गया कि बिना लाइसेंस कोई भी ताजिया जुलूस नहीं निकलेगा. उपद्रव, नशाखोरी या हथियार प्रदर्शन करने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Supaul News: आगामी 27 जून को होने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर वीरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने की. बैठक में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ हेमंत कुमार, वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास, नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ताजिया कमेटी के सदस्य और बुद्धिजीवी मौजूद रहे.

बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस की नहीं होगी अनुमति

बैठक के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस बार सभी ताजिया कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बिना वैध लाइसेंस के किसी भी जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही सभी ताजिया कमेटियों को अपने सदस्यों का पहचान पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया.

एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

चिन्हित स्थलों पर पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती

प्रशासन ने मोहर्रम जुलूस के रूट और समय को लेकर भी विस्तृत चर्चा की. बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार ने ताजिया जुलूस के आयोजकों से जुलूस के रूट, समय सीमा और प्रतिभागियों की संख्या की जानकारी ली.

प्रशासन ने बताया कि जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

हथियार प्रदर्शन और नशाखोरी पर रहेगी सख्ती

बैठक में एसडीपीओ ने साफ कहा कि जुलूस के दौरान हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ऐसा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी. उन्होंने ताजिया कमेटियों से अपील की कि नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को जुलूस में शामिल नहीं होने दें.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्मैक और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी.

ट्रांसजेंडर डांसर सोनू गोंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, दो कारतूस समेत पिस्टल भी मिली

Supaul News: तय हुआ ताजिया जुलूस का रूट

बैठक में जानकारी दी गई कि वीरपुर नगर के वार्ड संख्या 2, 5, 7 और 8 से ताजिया जुलूस निकाला जाएगा. वार्ड संख्या 8 स्थित मस्जिद के समीप से निकलने वाला जुलूस बसमतिया रोड, एचडीएफसी बैंक, हटिया चौक, महावीर मंदिर, धुनिया टोला, अस्पताल मोड़ और गोल चौक होते हुए सुभाष चौक से करबला मैदान तक पहुंचेगा. जुलूस शनिवार को दोपहर एक बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे संपन्न होगा.

बैठक में मो. शाहजमाल, पशुपति प्रसाद गुप्ता, आशीष देव, कमल सिंह, अभय जैन, श्रीलाल गोठिया, मुसहरू शर्मा, संजीत सिन्हा, मौसम खेड़वार, अनिल चौधरी, चंचल सिंह, श्यामानंद मिश्र, कामेश्वर मरवेता और मो. अशराफुल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

कटिहार की और खबरें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें.

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन