छातापुर में भाकपा ने निकाली पदयात्रा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लगाए नारे

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पदयात्रा में शामिल नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुपौल में भाकपा ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रैली के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन

Supaul CPI Padyatra: छातापुर (सुपौल). भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शनिवार को छातापुर प्रखंड क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली. जिलामंत्री विद्यानंद कामत के नेतृत्व में निकली पदयात्रा कटहरा पंचायत से शुरू होकर भट्टावारी के रास्ते प्रखंड मुख्यालय पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.

विज्ञापन

कटहरा पंचायत से मुख्यालय तक निकली पदयात्रा

पदयात्रा में भाकपा अंचल परिषद के सचिव रघुनंदन पासवान सहित दर्जनों महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां, बैनर और पार्टी के झंडे थे. रास्ते में केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाए गए.

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर निशाना

प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद पार्टी नेताओं ने सभा को संबोधित किया. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है तथा देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. उन्होंने दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के खिलाफ कथित अत्याचार का मुद्दा भी उठाया.

लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर उठाए सवाल

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है. उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कथित अंकुश का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनआंदोलन को मजबूत करना जरूरी है.

कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर आम लोगों की अपेक्षाओं की अनदेखी कर कॉरपोरेट और बड़ी कंपनियों के हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देश में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव की जरूरत है.

एक सितंबर की दिल्ली रैली की तैयारी

पार्टी नेताओं ने बताया कि भाकपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग दिल्ली पहुंचेंगे.

15 अगस्त तक चलेगी पदयात्रा

Supaul CPI Padyatra: पार्टी के अनुसार यह पदयात्रा 15 अगस्त तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगी. इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है.कार्यक्रम में शंभू शरण शर्मा, बेचन सिंह, रामेश्वर सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन