पुलिस गश्ती से क्राइम में आयी कमी
जदिया. थाना क्षेत्र में एसएच पर लगातार हो रही लूट व हत्या के मद्देनजर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ हीं गश्ती भी तेज कर दी गयी है. पुलिस के इस पहल से आपराधिक घटनाओ में जहां कमी आयी है. वहीं अपराधियों की धड़ – पकड़ में भी इजाफा हुआ […]
जदिया. थाना क्षेत्र में एसएच पर लगातार हो रही लूट व हत्या के मद्देनजर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ हीं गश्ती भी तेज कर दी गयी है. पुलिस के इस पहल से आपराधिक घटनाओ में जहां कमी आयी है. वहीं अपराधियों की धड़ – पकड़ में भी इजाफा हुआ है. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान से 19 अप्रैल को पांडेयपट्टी से अगवा ट्रक से लुटे गये किराना समान को तमुआ निवासी रामचंद्र यादव के घर से बरामद करने में सफलता पायी है. वहीं इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मामले में छह अपराधियों की तलाश जारी है. इसके अलावा स्थानीय गैस एजेंसी व कोरियापट्टी मंडल टोला के समीप से लूटी गई बाइक को भी बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है. जिसे पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि अन्य कई मामलों के उद्भेदन भी शीघ्र हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










