सफल छात्रों को किया गया सम्मानित
फोटो-11कैप्सन- छात्रा को छात्रवृत्ति प्रदान करते सचिन माधोगडि़याराघोपुर. पिपराही स्थित राम प्रसाद सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर सफल छात्र को सम्मानित किया गया. माधोगडि़या चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ग चार में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गुलाबसा खातून को छात्रवृत्ति देते हुए कहा कि शिक्षा मंदिर […]
फोटो-11कैप्सन- छात्रा को छात्रवृत्ति प्रदान करते सचिन माधोगडि़याराघोपुर. पिपराही स्थित राम प्रसाद सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर सफल छात्र को सम्मानित किया गया. माधोगडि़या चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ग चार में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गुलाबसा खातून को छात्रवृत्ति देते हुए कहा कि शिक्षा मंदिर को लेकर किसी धर्म विशेष के प्रति लोगों में जो गलत धारणा बनी है, वह धीरे-धीरे समाप्त हो रही है. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत थे. विद्यालय की पूर्व छात्रा व नवोदय विद्यालय से मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अपराजिता कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. छात्राओं ने स्वागत गान, बंदे मातरम् आदि की प्रस्तुति दी. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिया राम भगत, जटा शंकर कुमार, अमरदीप, दिनेश झा, कृष्णा सिंह, राधेश्याम भगत, संजय सेन, गीता देवी, दीपक कुमार साह, संजय कुमार, भुवन सेन, रिंपा सेन, ललिता कुमारी, अर्चना देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










