विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुटे भाजापायी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, पिपराविशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को स्थानीय कोसी निरीक्षण भवन में हुई. मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि पार्टी द्वारा लिये गये निर्णय के अनुरूप 13 जून को प्रखंड अंतर्गत जगदीश मंडल इंटर […]

विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, पिपराविशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को स्थानीय कोसी निरीक्षण भवन में हुई. मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि पार्टी द्वारा लिये गये निर्णय के अनुरूप 13 जून को प्रखंड अंतर्गत जगदीश मंडल इंटर महाविद्यालय कटैया परिसर में भाजपा का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. जिसमें केंद्रीय मंत्री के अलावा राज्य व जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ हीं पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे. मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने विशाल सम्मेलन सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को जन संपर्क अभियान में जुट जाने की अपील की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन संपर्क के दौरान मतदाताओं को मोदी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियां एवं नीतीश सरकार की विफलताओं से अवगत कराने की भी बात कही. पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह एक जुट हैं. आगामी विधान सभा चुनाव में इसका लाभ भाजपा को मिलेगा. इस अवसर पर पूर्व विधायक दीन बंधु प्रसाद यादव, सुधीर राज हंस, रघुनंदन साह, महामाया चौधरी, उदयानंद विश्वास, मदन मोहन शर्मा, कमलनाथ झा, सुरेश सिंह, जगदीश यादव, सरोज झा, राजेंद्र चौधरी, मिथिलेश राय, शत्रुधन रत्न, सुशील कुमार मेहता, परमेश्वरी मंडल, बौआ झा, पिंटू कुमार, प्रमोद खां, शैलेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन