भूमि विवाद में महिला की हत्या
फोटो -08कैप्सन – विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, जदियाथाना क्षेत्र अंतर्गत मानगंज पश्चिम पंचायत वार्ड नंबर नौ स्वर्णकार टोला में रविवार को भूमि विवाद में एक 50 वर्षीया महिला की दबिया से प्रहार कर हत्या कर दी गयी. हत्या नजदीकी रिश्तेदार ने की है.सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के […]
फोटो -08कैप्सन – विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, जदियाथाना क्षेत्र अंतर्गत मानगंज पश्चिम पंचायत वार्ड नंबर नौ स्वर्णकार टोला में रविवार को भूमि विवाद में एक 50 वर्षीया महिला की दबिया से प्रहार कर हत्या कर दी गयी. हत्या नजदीकी रिश्तेदार ने की है.सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. आरोपी फरार है.मिली जानकारी के अनुसार मृतका गोनरी देवी अपने मायके में ही रहती थी. उसका सात वर्ष से अपने चचेरे भाई लक्ष्मी साह से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था. इसी को लेकर विवादित जमीन से गुजरने के दौरान चचेरे भाई के बेटों ने गोनरी देवी के सिर पर दबिया से प्रहार कर दिया.गोनरी देवी की पोती आया कुमारी जब बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया. घटन की सूचना पाकर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव, अनि अजीत सिंह आदि घटना स्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के फर्द बयान के आधार पर एफआइआर दर्ज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










