आम लोगों के साथ विनम्रता से पेश आयें कर्मी

Published at :22 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आम लोगों के साथ विनम्रता से पेश आयें कर्मी

निर्मली. मरौना प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में सोमवार को लोक संवेदना अभियान के तहत अंचलाधिकारी अवध किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में कर्मियों की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए सीओ श्री ठाकुर ने कर्मियों को सरकार के मुख्य सचिव से प्राप्त आदेश की जानकारी देते हुए इसके शत प्रतिशत अनुपालन की अपील की. […]

विज्ञापन

निर्मली. मरौना प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में सोमवार को लोक संवेदना अभियान के तहत अंचलाधिकारी अवध किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में कर्मियों की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए सीओ श्री ठाकुर ने कर्मियों को सरकार के मुख्य सचिव से प्राप्त आदेश की जानकारी देते हुए इसके शत प्रतिशत अनुपालन की अपील की. उन्होंने कहा कि आम जनता व जन प्रतिनिधियों के साथ विनम्रता से पेश आ कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें. बीडीओ सुशील कुमार व सतीश कुमार श्रीवास्तव ने प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों से अभिभावक व जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण बनाये रखने की अपील की. इस मौके बीएओ रामानंद दास, राम कुमार मंडल समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन