Supaul, सिमराही बाजार हॉस्पिटल रोड से एनएच 131 रोड बदला, परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Supaul, सिमराही बाजार हॉस्पिटल रोड से एनएच 131 रोड बदला, परेशानी

सिमराही बाजार हॉस्पिटल रोड से एनएच 131 रोड बदला, परेशानी

विज्ञापन

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट,

सिमराही बाजार अंतर्गत हॉस्पिटल रोड से एनएच 131 करजाईन रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। लगातार बारिश और जलजमाव के कारण यह सड़क अब सड़क कम और नदी अधिक नजर आने लगी है। सड़क पर जमा गंदा पानी, कीचड़ और कचरे से स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। लोगों को मजबूरी में गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि दर्जनों छोटे बच्चे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं मरीजों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है।

सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूटी सतह और जलभराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बाइक सवार और छोटे वाहन चालक अक्सर हादसों का शिकार हो रहे हैं।

इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में स्थानीय काशी प्रसाद गुप्ता, छोटे लाल साह, मंटु साह, मयंक गुप्ता, उमेदा खातून, तबशून खातून, मो ऐलून, मो मजहर करीम, सुशील यादव, मो असलम, डॉ जब्बार, डॉ नीतीश झा, मो हजरत, मो हासिम, मो मुस्तकिम समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी सुपौल से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

स्थानीय निवासी मयंक गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव से भी इस समस्या को लेकर मुलाकात की गई थी। विधायक द्वारा नगर पंचायत के ईओ को निर्देश भी दिया गया है। वहीं, मामले में बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव ने कहा कि उक्त समस्या को लेकर आरडब्ल्यूडी विभाग से बातचीत की जाएगी।

फिलहाल स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, ताकि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत हो सके और बच्चों सहित आम लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन