Supaul, किशनपुर में 19 मई को लगेगा विशेष सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन
Supaul, किशनपुर में 19 मई को लगेगा विशेष सहयोग शिविर

किशनपुर में 19 मई को लगेगा विशेष सहयोग शिविर

विज्ञापन

परसामाधो और बौराहा पंचायत में राजस्व मामलों के निष्पादन को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी

किशनपुर (सुपौल) से जीवछ प्रसाद की रिपोर्ट,

प्रखंड अंतर्गत आगामी 19 मई को परसामाधो एवं बौराहा पंचायत में सरकारी स्तर पर विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि परसामाधो पंचायत में आयोजित शिविर में अपर समाहर्ता की उपस्थिति रहेगी, जबकि बौराहा पंचायत में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन विभाग की मौजूदगी में शिविर आयोजित किया जाएगा. बीडीओ ने कहा कि शिविर में आने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की जा रही है. सभी लोगों के लिए सम्मानपूर्वक बैठने एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान अंचल अधिकारी स्तर के सभी पदाधिकारी अपने न्यायालयों में लंबित मामलों का निष्पादन करेंगे. विशेष रूप से राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित समाधान पर जोर दिया जाएगा, ताकि लोगों को प्रखंड और अंचल कार्यालयों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े. प्रशासन ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन