Supaul,राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, पहुंचे फरियादी
Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 11:21 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, पहुंये फरियादी
विज्ञापन
सुपौल से विकाश कुमार की रिपोर्ट,
व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह, जिलाधिकारी सह डालसा के उपाध्यक्ष सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय, एडीजे चार विनय शंकर, एडीजे पंचम सुनील कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम, अवर न्यायाधीश चतुर्थ श्याम नाथ साह, मुंसिफ सुदीप पांडे, न्यायायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी भवेश कुमार, राखी कुमारी बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क बनाया गया. वादों के निष्पादन को लेकर व्यवहार न्यायालय सुपौल में 12 बेंच, वीरपुर अनुमंडलीय न्यायालय में 05 बेंच तथा ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए 04 विशेष पीठ (बेंच) अलग से टाउन हॉल सुपौल में बनाई गई. जहां सभी बैंचों पर न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे. न्यायालय परिसर में मेडिकल टीम की नियुक्ति भी की गयी थी. वहीं लोक अदालत को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










